Bihar News: पटना में एक और मर्डर, बेखौफ अपराधियो का तांडव, मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो दिन पहले छात्रा का मिला था शव

Bihar News: पटना में एक और मर्डर, बेखौफ अपराधियो का तांडव, म

बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है। जहां भोज में मालूम विवाद ने हिंसक रुप ले लिया और आरोपियों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना पटना से सटे खुसरूपुर इलाके का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। 

मामूली विवाद में युवक की हत्या 

जानकारी अनुसार पूरी घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव के पास की बताई जा रही है। जहां अंकित कुमार नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, बीती रात भोज के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने अंकित कुमार पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया। शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि युवक की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

दो दिन पहले छात्रा की हत्या 

गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले पटना सिटी के बायपास थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा की हत्या का मामला भी सामने आया था, जिसमें अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट