बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: 21 अक्टूबर को बिहार रचेगा नया इतिहास, तीन ट्रांसजेंडर बनेंगे दारोगा, सीएम नीतीश देंगे नियुक्ति पत्र

21 अक्टूबर को बिहार इतिहास रचने वाला है। बिहार देश का पहला राज्य होगा जहां तीन ट्रांसजेंडर दारोगा बनेंगे। सीएम नीतीश तीनों ट्रांसजेंडर के साथ 1239 चयनित दारोगा को नियुक्ति पत्र देंगे।

three transgenders become sub inspectors

Bihar News: बिहार देश में एक नई मिसाल पेश करने जा रहा है। राज्य में पहली बार तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अक्टूबर को गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें शामिल तीन ट्रांसजेंडरों ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में एक नई उम्मीद जगाई है।

कौन हैं ये तीन ट्रांसजेंडर दारोगा?

मानवी मधु कश्यप: मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं जिन्होंने दारोगा का पद प्राप्त किया है। रोनित झा और बंटी कुमार: रोनित झा और बंटी कुमार दो ट्रांसमेन हैं जिन्हें भी दारोगा के पद पर नियुक्त किया गया है। बिहार पहला राज्य होगा जो तीन ट्रांसजेंडरों को नियुक्ति पत्र देगा। गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

गृह विभाग का आयोजन

दरअसल, बुधवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां सीएम नीतीश नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र देंगे। गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय ने इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम बिहार के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।


एक ऐतिहासिक कदम

बिहार सरकार का यह कदम ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसने साबित कर दिया है कि ट्रांसजेंडर भी किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। यह नियुक्ति ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को प्रेरित करेगी और उन्हें समाज में अपना स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। बिहार में पहली बार एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमेन दारोगा बनेंगे।

कौन-कौन होंगे शामिल

कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरिवंद कुमार चौधरी, राज्य के पुलिस महानिदेशत आलोक राज के साथ कई वरीय पुलिस अधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश इस दिन सभी नवनियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र देंगे। 

Editor's Picks