बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच चिराग पासवान ने पटना में बुलाई बड़ी बैठक, लेंगे बड़ा फैसला, सियासी हलचल तेज

Bihar Politics: केंद्रीय मंंत्री चिराग पासवान ने कल(22 अक्टूबर) अहम बैठक बुलाई है। कल पटना में लोजपा(रा) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज है। चिराग इस बैठक में कई अहम फैसले ले सकते हैं

 Chirag Paswan

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच राजधानी पटना में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक कल यानी मंगलवार(22 अक्टूबर) को बुलाई गई है। बैठक पटना के श्रीकृष्ण चेतना परिषद में आयोजन होगा। इस बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

दरअसल, मिली जानकारी अनुसार चिराग की उपस्थिति में पटना में लोजपा (रा.) ने बड़ी बैठक बुलाई है।  प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होकर चिराग पासवान पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चिराग पासवान की पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। बैठक में चिराग पासवान इस सीट पर जीत दर्ज करने को लेकर भी कई रणनीति बना सकते हैं। 

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले लोजपा(रा) के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज है। झारखंड में लोजपा(रा) को केवल एक सीट ही मिला है। चिराग पासवान को एक ही सीट से संतोष करना पड़ा है। वहीं आज ही चिराग पासवान ने चतरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है। साथ ही एनडीए गठबंधन के जीत का दावा भी किया है।


चिराग पासवान ने चतरा विधानसभा सीट से जनार्दन पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है। दरअसल, बीजेपी झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तो वहीं आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा(आर) को दी गई है। लोजपा (रा) को चतरा विधानसभा सीट दी गई है। वहीं इसके लिए सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोजपा(रा) के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान ने चतरा सीट से जनार्दन पासवान को टिकट दिया है। 

Editor's Picks