LATEST NEWS

Bihar Poltics: 15 दिसंबर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे सीएम नीतीश, मुख्य सचिव ने बताया पूरा कार्यक्रम, क्या क्या करेंगे मुख्यमंत्री

Bihar Poltics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे। सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां शुरु हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम नीतीश की यात्रा अहम मानी जा रही है।

CM Nitish
CM Nitish Bihar yatra - फोटो : Reporter

Bihar Poltics:  बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। सीएम नीतीश का यह 15वां बिहार यात्रा होगा। सीएम नीतीश की यह यात्रा प्रशासनिक औऱ राजनीतिक रुप से अहम होने वाली है। अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है ऐसे में कई मायने में सीएम नीतीश की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सीएम नीतीश की यात्रा के लिए सरकारी स्तर पर तैयारियां भी शुरु हो गई है। जानकारी अनुसार सीएम नीतीश 15 दिसंबर को बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं।

मुख्य सचिव ने दी जानकारी

सीएम नीतीश के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने गुरुवार को सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि सीएम नीतीश की यात्रा की रूपरेखा क्या होगी। मुख्यमंत्री की 15 दिसंबर से प्रस्तावित बिहार भ्रमण के दौरान जहां सात निश्चय एक और दो, जल जीवन हरियाली एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेंगे। 

15 दिसंबर से बिहार यात्रा पर सीएम

वहीं, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा योजनाओं की जमीनी समीक्षा भी करेंगे। सीएम नीतीश की प्रस्तावित यात्रा से जुड़े जिलों के पांच-पांच गांवों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने गुरुवार को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय आइजी, डीआइजी के साथ ही डीएम और एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।


यात्रा में खर्च होंगे 225 करोड़ रुपए

सीएम नीतीश की यात्रा के लिए राज्य सरकार 225 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके लिए  राज्य कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है। सीएम नीतीश 15 वां यात्रा करने वाले हैं इस यात्रा का नाम महिला संवाद यात्रा रखा गया है। इस यात्रा के तहत सीएम नीतीश राज्य के कोने कोने में जाकर महिलाओं से बातचीत करेंगे। सीएम नीतीश की यात्रा ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा आयोजित की जाएगी। 

Editor's Picks