बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics: 'दंगा फसाद कैसे करा देगा, हमलोग...' गिरिराज सिंह पर लालू यादव का सबसे बड़ा हमला, कहा- ऐसे ही बोलते रहता है....

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह और सीएम नीतीश के राज में कोई फर्क नहीं है। लालू यादव ने कहा कि, गिरिराज सिंह कुछ भी बोलते रहा है।

Lalu Yadav
Lalu Yadav attack on Giriraj Singh- फोटो : Reporter

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला बोला है। लालू यादव ने गिरिराज के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला है। लालू यादव ने कहा कि नीतीश के राज में और गिरिराज के राज में कोई अंतर नहीं है। वहीं जब लालू यादव से पूछा गया कि क्या एनडीए के नेता बिहार में दंगा फसाद करने की कोशिश कर रहे हैं। तो उन्होंने कहा कि, ऐसे कैसे दंगा फसाद करा देगा हमलोग के रहते हुए।

बता दें कि, गिरिराज सिंह बिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा को लेकर लगातार विपक्ष हमलावर है। वहीं गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा और भाजपा के सांसद प्रदीप सिंह के द्वारा यह कहे जाने पर की अररिया में रहना होगा तो हिंदू बोलना होगा।

इसको लेकर जब लालू यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में और गिरिराज सिंह के राज में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह का काम ही यही है उल्टा फुल्टा बोलना। जब उनसे पूछा गया कि क्या बिहार में यह लोग दंगा करा देंगे तो इसको लेकर लालू यादव ने कहा कि, हमलोगों के रहते दंगा कैसे करा देगा।


पटना से अभिजीत की रिपोर्ट

Editor's Picks