बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS : उपेंद्र कुशवाहा ने गिरिराज सिंह के "हिंदू धर्म पर खतरा" वाले बयान पर किया पलटवार, कहा बिहार में किसी धर्म को कोई खतरा नहीं...

BIHAR POLITICS :केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सद्भावना यात्रा से अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने भी किनारा कर लिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की बिहार में किसी धर्म पर कोई खतरा नहीं है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने किया गिरिराज सिंह पर पलटवार

DARBHANGA : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा के तहत रविवार को दरभंगा पहुंचे। इस दौरान परिसदन में संगठन विस्तार सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा कर कई निर्देश दिया। वही गिरिराज सिंह के "हिंदू धर्म खतरा" वाले बयान के सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का ऑफिशल स्टेटमेंट है की ये उनका निजी बयान है। इससे पार्टी को कोई मतलब नही है। 

वही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद ही कहा है कि यह यात्रा भारत भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। इसलिए उनके यात्रा पर हम लोगों को कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। इतना हम जरूर कहेंगे कि मंत्री गिरिराज सिंह जो कह रहे हैं कि हिंदू धर्म खतरा में है। हम इसको बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म हो या फिर कोई भी धर्म हो। बिहार में कोई धर्म खतरे में नहीं है।

वही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब से सरकार में है। छिटपुट घटनाओं को अपवाद के रूप में छोड़ दीजिए तो कोई बड़ी घटना नही घटी है। बिहार में 2005 के पहले सांप्रदायिक तनाव और घटनाएं होती रहती थी। जब से बिहार में NDA और नीतीश कुमार की सरकार बनी है। तब से तनाव में बहुत कमी आई है। वही उन्होंने कहा कि बिहार में चाहे हिंदू हो या फिर इस्लाम धर्म हो खतरे में नहीं है। यहां कम संख्या वाले धर्म के लोग के सामने भी कोई खतरा नहीं है। फिर यह कहना कि हिंदू धर्म खतरा में है। यह समझ ठीक नहीं है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Editor's Picks