बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand Assembly Election 2024 : हमारी पार्टी खुश नहीं....झारखंड विधानसभा चुनाव में एक सीट मिलने पर चिराग पासावन ने दिया बड़ा बयान...

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में एक सीट मिलने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान अपने विभाग के किसी काम से दिल्ली दौरा पर जा रहे हैं।

Chirag Paswan
Chirag Paswan Big statement - फोटो : Reporter

PATNA: झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होने वाला है। वहीं चुनाव के लिए सभी पार्टी अपने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री और लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया था। वहीं कई बैठकों के बाद चिराग पासवान को एनडीए गठबंधन में झारखंड में एक सीट मिली। झारखंड विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं माना जा रहा था कि चिराग पासवान एक सीट मिलने के कारण एनडीए गठबंधन से नाराज हैं। ऐसे में चिराग पासवान ने खुद सामने आकर इस बात का खुलासा किया है। 

चिराग पासवान का बड़ा बयान

दरअसल, पटना में लोजपा(रा) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक के बाद चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए में सीट बंटवारे से नाराजगी वाली खबर का खारिज कर दिया। चिराग पासवान ने कहा कि  इसको  लेकर हम स्पष्ट कर दें कि चिराग पासवान और हमारी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी खुश नहीं बल्कि पूरी तरीके से संतुष्ट हैं। झारखंड में हम चुनाव लड़ रहे हैं और वहां एनडीए गठबंधन की जीत होगी।  

एक सीट से संतुष्ट हैं चिराग

बता दें कि,  झारखंड विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारा हो गया है। 81 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा(रा) 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है। चिराग पासवान को चतरा की सीट मिली है। चिराग ने इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। चिराग पासवान ने चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।


झारखंड विधानसभा चुनाव 2024

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 13 नवंबर को 38 सीटों पर और 20 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान होंगे। इसके बाद, 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

Editor's Picks