बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand Assembly Election 2024 : चतरा से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उतारा उम्मीदवार, एक ही सीट से करना पड़ा संतोष

Jharkhand Assembly Election 2024 : केंद्रीय मंत्री चिराग पासावन ने चतरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। चिराग ने जनार्दन पासवान को चतरा से टिकट दिया है। चतरा सीट एनडीए गठबंधन में लोजपा(रा) को दिया गया है।

 Chirag Paswan
candidate from Chatra- फोटो : twitter

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया और एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तो वहीं आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा(आर) को दी गई है। लोजपा (रा) को चतरा विधानसभा सीट दी गई है। वहीं इसके लिए सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोजपा(रा) के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान ने चतरा सीट से जनार्दन पासवान को टिकट दिया है। इसी जानकारी पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई है। 

लोजरा(रा) के उम्मीदवार घोषित

पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, "केंद्रीय संसदीय बोर्ड की अनुशंसा पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चतरा विधानसभा सीट से जनार्दन पासवान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। हमें पूर्ण विश्वास है कि जनार्दन पासवान बड़े अंतर से विजय प्राप्त करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार को पूर्ण बहुमत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे"।

बीजेपी 68, आजसू-10, जदयू-2, लोजपा(रा)-1

बता दें कि, दो दिन पहले ही बीजेपी ने आजसू और लोजपा(रा) के साथ सीट बंटवारे की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा, लोजपा(रा) के प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, लोजपा(रा) प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने साथ में एनडीए के घटक दलों द्वारा चुनाव में उतरने का दावा किया था।


कौन हैं जनार्दन पासवान?

चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान पहली बार जनता दल के टिकट पर साल 1995 में चुनाव जीते थे। इसके बाद साल 2009 में राजद से दोबारा चतरा विधायक बने। साल 2014 के चुनाव में भी वे राजद के टिकट से लड़े थे, लेकिन बीजेपी के जयप्रकाश सिंह भोक्ता के सामने हार गए।

चिराग ने दिया सिंबल

पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने बीते दिन दिल्ली में लोजपा (रा) का दामन थाम लिया। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के साथ जनार्दन पासवान ने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की, जहां चतरा सीट पर अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी के सिंबल का निवेदन किया।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 13 नवंबर को 38 सीटों पर और 20 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान होंगे। इसके बाद, 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

Editor's Picks