बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PURNEA NEWS - ग्राम गौरव यात्रा पर निकली बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, कहा यह राजनीतिक यात्रा नहीं सामाजिक अभियान है

PURNEA NEWS -आज से बिहार सरकार की खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने ग्राम गौरव यात्रा शुरु की है। मंत्री लेसी सिंह ने पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के रंगपुरा पंचायत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण

यात्रा पर निकली लेशी सिंह

PURNEA NEWS  : बिहार में इन दिनो यात्राओं का दौर चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह के बाद आज से बिहार सरकार की खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने ग्राम गौरव यात्रा शुरु की है। मंत्री लेसी सिंह ने पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के रंगपुरा पंचायत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्राम गौरव यात्रा की शुरुआत की। 

इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने कहा की यह कोई राजनीतिक यात्रा न होकर सामाजिक अभियान है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में गांव में जाकर वे रात्रि विश्राम कर रही हैं। लोगों से मिल रही है और उनकी समस्याएं सुन रही हैं। गांव में जिसने उत्कृष्ट कार्य किया है वैसे बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और छात्राओं को सम्मानित कर रही हैं।

 लोगों को पेड़ देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा कुपोषण, अशिक्षा, नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। इस दौरान मंत्री लेसी सिंह ने लोगों को शपथ भी दिलाई।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट 

Editor's Picks