Bihar Politics: बिहार में राहुल गांधी के दौरे से पहले SIR मुद्दे पर गरमाई सियासत, नित्यानंद राय का तेजस्वी और राहुल पर तीखा हमला
Bihar Politics: बिहार में SIR विवाद पर सियासत गरमाई। नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर लोकतंत्र और चुनावी धांधली को लेकर निशाना साधा।

Bihar Politics: SIR (Special Revision of Electoral Rolls) के मुद्दे पर बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव आयोग और सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 17 अगस्त को बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' करने आ रहे हैं।
नित्यानंद राय का पलटवार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, आप स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के लोगों को गुमराह करने की कोशिश न करें।लालू यादव के शासनकाल (1990-2005) में लोकतंत्र को बंधक बनाकर बूथ कब्जा और मतपेटी लूटने की घटनाएं आम थीं।राजद शासन में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का खुलेआम उल्लंघन हुआ।
कांग्रेस पर भी लगाए आरोप
राय ने राहुल गांधी से सवाल किया कि 1951-52 से कांग्रेस के शासनकाल में हुए चुनावों में धांधली और वोट चोरी के बारे में 'वोट अधिकार यात्रा' में क्यों नहीं बताते?बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पहले चुनाव में हुई गड़बड़ी पर देश को जवाब दें।कांग्रेस ने बिहार में गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग को वोट के अधिकार से क्यों वंचित रखा?
विदेशी घुसपैठियों को लेकर सवाल
नित्यानंद राय ने यह भी पूछा कि क्या विदेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार है? अगर नहीं, तो SIR के जरिए उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का विरोध क्यों किया जा रहा है?
जनता से सीधा संवाद का दावा
राय ने कहा कि बिहार के 13 करोड़ लोग और देश के 140 करोड़ नागरिक इन सवालों के जवाब चाहते हैं। उन्होंने INDI गठबंधन से अपील की कि वे लोगों को गुमराह करने के बजाय हकीकत सामने रखें।