Bihar Crime - देवर की गंदी हरकतों से परेशान विवाहिता ने बेटी के साथ दी जान, बेटे पति ने पत्नी को बताया गलत
Bihar Crime - देवर की गलत हरकतों से परेशान होकर विवाहिता ने अपनी छह साल की बेटी संग आत्महत्या कर ली। मामले में पति ने मृतका को ही गलत बताया है।

Samastipur – खबर समस्तीपुर जिले से जुड़ी है। जहां विवाहिता ने अपने देवर की गलत हरकतों से परेशान होकर पहले अपनी बेटी की जान ली, फिर खुद भी फंदे पर झूल गई। इस दौरान उसने अपने बेटे को फंदे पर लटकाने की कोशिश की, लेकिन उसका फंदा खुल गया। जिसके बाद वह भागकर अपनी दादी के पास पहुंचा। जबतक सभी वहां पहुंचे, तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान रौशन चौधरी की पत्नी सुमन देवी और बेटी आराध्या कुमारी(6 साल) के रूप में की गई है।
घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र मनियारपुर पंचायत के वासुदेवपुरम गांव की है। सुमन की बहन संतोषी का कहना है कि,चार दिन से खाना नहीं खा रही थी। देवर गुलशन जबरदस्ती करता था। देवर को अपने पास नहीं आने देती थी। पति को पता चला तो वो अपनी सुमन को ही गलत बताता था।
ससुराल में होती मारपीट
संतोषी ने बताया कि, पति अपनी मां से पत्नी की शिकायत करता था। पत्नी को गाली देता था। सुमन के साथ मारपीट होती थी। आसपास की महिलाएं भी उसे प्रताड़ित करती थीं।
बहन ने बताया था अपना दर्द
मेरी बहन ने मुझे कहा था कि बार-बार सब प्रताड़ित करते हैं। पति भी सपोर्ट नहीं करता है। एसी स्थिति में कैसे जीएं।
सात साल पहले हुई शादी
मृतक के पिता दिनेश चौधरी ने कहा कि, 7 साल पहले बेटी की शादी मनियारपुर गांव के रहने वाले रोशन चौधरी से की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। एक बेटी और एक बेटा हुआ। बेटी के पति रोशन चौधरी बाहर मजदूरी करते हैं। बेटी सुमन कुमारी देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती रहती थी। देवर उसे लगातार परेशान करता था।
पति ने पत्नी पर लगाया आरोप
वहीं इस घटना को लेकर पति रौशन ने पत्नी सुमन को ही गलत बता दिया। उसका कहना है कि मेरे भाई ने कुछ गलत काम नहीं किया है। मेरी पत्नी भाई से एकतरफा प्यार करती थी और वह उससे शादी करना चाहती थी