Patna High Court Judge Alok Kumar: हाईकोर्ट के जज आलोक कुमार पहुंचे गांव, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

पटना हाईकोर्ट के जज बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव रामपुररूद्र (कोंध पंचायत, सारण) पहुंचे आलोक कुमार का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने युवाओं.

Patna High Court Judge Alok Kumar visited native village
हाईकोर्ट न्यायाधीश आलोक कुमार पहुंचे गांव,ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत- फोटो : Reporter

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश (जज) बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव कोंध पंचायत के रामपुररूद्र पहुंचे आलोक कुमार का ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों एवं फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचते ही न्यायाधीश आलोक कुमार ने सबसे पहले स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर गांव के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


अभिनंदन समारोह और ग्रामीणों का उत्साह

इस विशेष अवसर पर उनके चचेरे भाई सह पूर्व मुखिया एवं पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ शंभू सिंह द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आलोक कुमार ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल कर रामपुररूद्र, पानापुर और पूरे सारण जिले का नाम रोशन किया है।

सफलता में अपनों का योगदान और युवाओं को प्रेरणा

समारोह को संबोधित करते हुए न्यायाधीश आलोक कुमार ने कहा कि गांव की माटी से उनका अटूट और गहरा जुड़ाव है। अपने लोगों के बीच लौटकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों, गुरुजनों और ग्रामीणों के आशीर्वाद को दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे मेहनत, ईमानदारी और निरंतर प्रयास को अपना हथियार बनाकर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ें।


पारिवारिक पृष्ठभूमि और समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग

न्यायाधीश आलोक कुमार एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं; उनके दादा स्वर्गीय रामेश्वर सिंह एक प्रशासनिक अधिकारी थे, जबकि उनके पिता शत्रुंजय सिंह भूमि विकास बैंक में प्रबंधक पद पर कार्यरत रहे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही आदर्श मध्य विद्यालय रामपुररूद्र में हुई थी। इस अभिनंदन समारोह में राज्य महोत्सव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, तरैया प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह बिकु, राहुल सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, प्रभात सिंह, अखिलेश शर्मा, शैलेश सिंह, कृष्ण बिहारी ओझा, वेदप्रकाश तिवारी और ओमप्रकाश सिंह समेत कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

सारण से धर्मेन्द्र रस्तोगी की रिपोर्ट