Bihar news - गुप्ता धाम में धार्मिक कार्यक्रम में फिल्मी गानों को गाने को लेकर बढ़ी नाराजगी, जिला प्रशासन पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा
bihar news - धार्मिक आस्था के केंद्र गुप्ता धाम में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा फिल्मी गाना गाने पर लोगों की नाराजगी जाहिर की गई है. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को निजी बना दिया था। जिसमें किसी को निमंत्रण नहीं दिया गय

Sasaram - खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां चेनारी में आयोजित गुप्ता धाम महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित नहीं किए जाने पर चेनारी में राजनीतिक गर्म हो गया है।
बता दें कि 20 मार्च को चेनारी में गुप्ता धाम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कई नामचिन कलाकारों को बुलाया गया। वहीं स्थानीय स्तर के कलाकारों ने अवहेलना का आरोप लगाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित नहीं किए जाने से इन लोगों ने आपत्ति दर्ज की है तथा कहा है कि गुप्ता धाम महोत्सव भगवान शिव को समर्पित है।
लेकिन इसमें ज्यादातर बॉलीवुड के फिल्मी गाने पर ही कलाकारों को गाते बजाते देखा गया। इस पर भी लोगों ने आपत्ति दर्ज किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुप्ता धाम महोत्सव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। जिला प्रशासन के अधिकारी अपने तथा अपने परिवार के लोगों के लिए सारा इंतजाम किया। अपने मन के मुताबिक कलाकारों को आमंत्रित किया और खुद अगली पंक्ति में बैठ कर गीत-संगीत का आनंद लेकर चले गए।
बता दें कि बरसों पहले स्थानीय लोगों ने अपने निजी स्तर से ही गुप्ता धाम महोत्सव की शुरुआत की थी। बाद में इस महोत्सव को पर्यटन विभाग ने हस्तग़त कर लिया। लेकिन दुर्भाग्य की बात है की इस निजी आयोजन को जब से सरकारी स्तर पर किया जाने लगा, स्थानीय लोगों की सहभागिता को नग्नय कर दी गई। जिस पर चेनारी के लोगों ने आपत्ति दर्ज किया है।
report - ranjan kumar