Bihar News: बिहार के इस जिले में रात के अंधेरे में गांव में घुमते दिखे दो तेंदुए, इलाके में मचा हड़कंप
Bihar News: बिहार में दो तेंदुए घुमते दिखाई दिए हैं जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है।
 
                            Bihar News: खबर सासाराम से है। सासाराम के ताराचंडी तथा बुढ़वा महादेव मंदिर के आसपास दो तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। बता दें कि ये वन क्षेत्र है और इस इलाके में आए दिन तेंदुआ के विचरण करने की सूचना मिलती रहती है। फिलहाल एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है। जिसमें दो तेंदुआ विचरण करते हुए दिख रहे है।
यह तस्वीर रात के अंधेरे की है। जिस कारण स्पष्ट नहीं दिख रहा है। इस संबंध में रोहतास के वन प्रमंडल पदाधिकारी का कहना है कि इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी है। आए दिन तेंदुआ इलाके में दिखते हैं। खासकर रात के अंधेरे में यह भटक कर जंगल के बाहर भी आ जाती है। चुकी तेंदुआ के विचरण का यह सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जिसमें तेंदुआ रात में विचरण करता दिख रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग के अधिकारी के पास भी यह वीडियो पहुंची है। डीएफओ ने इलाके में तेंदुआ के विचरण करने की पुष्टि की है। लेकिन यह वीडियो वायरल है। जिसकी पुष्टि News4Nation नहीं करता है। कैमूर पहाड़ी के वन क्षेत्र में तेंदुआ के चहलकदमी से पर्यावरण प्रेमी काफी खुश हैं तथा इससे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में शुभ संकेत मान रहे हैं। बता दें कि इलाके में पहले भी वन क्षेत्र में तेंदुआ के मौजूदगी के कई प्रमाण सामने आए है।
सासाराम से रंजन की रिपोर्ट
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                    