LATEST NEWS

Success Story: किसान की बेटी ने किया कमाल,नेहा त्रिपाठी बनीं केंद्रीय सचिवालय सेवा अधिकारी, SSC CGL में हासिल की 14वीं रैंक

Success Story: रोहतास की बेटी नेहा त्रिपाठी ने SSC CGL परीक्षा 2024 में 14वीं रैंक हासिल कर केंद्रीय सचिवालय सेवा अधिकारी बनकर जिले का गौरव बढ़ाया है। नोखा के ऑक्शन कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नेहा की इस सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में

Success Story
किसान की बेटी ने किया कमाल,- फोटो : Reporter

Success Story:  रोहतास की बेटी नेहा त्रिपाठी ने SSC CGL परीक्षा 2024 में 14वीं रैंक हासिल कर केंद्रीय सचिवालय सेवा अधिकारी बनकर जिले का गौरव बढ़ाया है। नोखा के ऑक्शन कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नेहा की इस सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

एक किसान की बेटी नेहा ने अपने सपने को साकार कर दिखाया है। उनके पिता धनंजय त्रिपाठी एक किसान हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी मां मंजू त्रिपाठी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा नेहा का हौसला बढ़ाया।

नेहा त्रिपाठी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं। उन्होंने 2017 में 10वीं और 2019 में 12वीं की परीक्षा में अपने स्कूल में टॉप किया। इसके बाद 2023 में उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।

पढ़ाई के साथ-साथ नेहा ऑक्शन कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका भी रहीं। उन्होंने अपने विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ खुद भी मेहनत की और यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और शिक्षक गर्व महसूस कर रहे हैं।

नेहा की सफलता का श्रेय उनके अनुशासन, समर्पण और मजबूत इच्छाशक्ति को जाता है। उन्होंने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि में स्कूल के प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय, निदेशक दामोदर तिवारी और अन्य शिक्षकों का भी अहम योगदान रहा है।

नेहा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और पूरे जिले में जश्न का माहौल है। स्कूल में मिठाइयां बांटी गईं और नेहा को सम्मानित किया गया। उनके शिक्षकों और सहपाठियों ने भी उन्हें बधाई दी।

नेहा त्रिपाठी की सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखते हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत

Editor's Picks