Bihar Crime News : रोहतास के प्रसिद्ध गुप्ता धाम मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी, पुजारी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

Bihar Crime News : कैमूर पहाड़ी की गुफा में स्थित प्राचीन गुप्ता धाम मंदिर से तीन देवी-देवताओं की महत्वपूर्ण मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : रोहतास के प्रसिद्ध गुप्ता धाम मंदिर से अष
मूर्तियों की चोरी - फोटो : RANJAN

SASARAM : कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्थित प्राचीन गुप्ता धाम से तीन देवी देवताओं के महत्वपूर्ण मूर्तियां चोरी की घटना प्रकाश में आया है। मूर्ति चोरी की घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के सत्यापन के बाद ही वे इस चोरी की घटना की पुष्टि करेंगे। मंदिर के पुजारी का कहना है कि अष्टधातु की बनी पंचमुखी गणेश जी, लक्ष्मी जी एवं देवी दुर्गा की प्रतिमा चोरी चली गई है। चुकी यह इलाका काफी दुर्गम है और यहां मोबाइल इंटरनेट कुछ भी काम नहीं करता है। 

पुजारी का कहना है कि 20 नवंबर की रात को ही मूर्ति चोरी चली गई थी। लेकिन गुफा वाले मंदिर में पुजारी के अलावा कोई नहीं थे। उसके बाद लगातार तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होती रही। ऐसे में पहाड़ी से निकलना मुश्किल हो गया। घटना के चार दिन के बाद वे पहाड़ी से निकलकर किसी तरह पास के उगहनी ओपी थाना पहुंचे। जहां मौखिक रूप से पुलिस को सूचना दी। उसके बाद आज 29 नवंबर को उगहनी थाना की पुलिस घटना के सत्यापन के लिए मंदिर पहुंची। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है। 

मंदिर के पुजारी का कहना है कि चुकी अभी काफी कम लोग गुप्ता धाम पहुंच रहे हैं और पिछले दिनों मौसम खराब होने के कारण आवागवन पूरी तरह से ठप था। वही पुलिस अभी इस चोरी की घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। बता दे की 20 नवंबर को ही दिनारा के प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी मंदिर में भी चोरों ने हाथ साफ किया था। मंदिर के महंत राजबली सिंह का कहना है कि 20 नवंबर के वारदात के बाद जब पहाड़ का मौसम ठीक हुआ तो 24 नवंबर को उन्होंने उगाहनी थाना जाकर पुलिस को सूचना दी। जिसके 5 दिन के बाद आज पुलिस ने आकर जांच शुरू की है। 

वहीं दूसरी ओर सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने फोन पर बताया है कि जब तक वह घटना का खुद सत्यापन नहीं कर लेंगे। इस वारदात की पुष्टि नहीं करेंगे।

रंजन की रिपोर्ट