सिवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत की आशंका और कई घायल

सिवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौ
सिवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Siwan : अभी-अभी जिले से एक बड़ी और दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। 


मिल रही जानकारी के अनुसार जिले के आलमापुर गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान एक जोरदार धमाका हो गया। इस शक्तिशाली विस्फोट से आसपास के इलाके में भारी अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।


तीन लोगों की मौत की आशंका, कई गंभीर रूप से घायल

प्राथमिक सूचना के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इस घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत राहत वाहन और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।


प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वहां किस पैमाने पर अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे। प्रशासन द्वारा राहत कार्यों को तेजी से संचालित किया जा रहा है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।