सीवान जंक्शन पर लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से हड़कंप, डॉग स्क्वायड की जांच के बाद राहत

सिवान जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से यात्रियों और रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। छपरा जंक्शन से श्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) बुलाकर इलाके की सघन तलाशी ली गई। हालांकि की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नही हुआ.

सीवान जंक्शन पर लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से हड़कंप, डॉग स्क्
सीवान जंक्शन पर लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से हड़कंप- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan : सिवान जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से यात्रियों और रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान बैग से बीप की आवाज आने पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं और इलाके को घेरकर जांच शुरू की।


सुरक्षा बलों ने खाली कराया ओवरब्रिजछपरा से बुलाया गया डॉग स्क्वायड

सूचना मिलते ही RPF पोस्ट प्रभारी सुभाष चंद्र यादव, GRP प्रभारी विकास कुमार आजाद और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर फुट ओवरब्रिज को खाली कराया गया और छपरा जंक्शन से श्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) बुलाकर इलाके की सघन तलाशी ली गई।


बैग खोलने पर मिले कपड़े और बेल्टमेटल डिटेक्टर बीप की खुली पोल

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जब बैग को खोला गया, तो उसमें से कपड़े, एक पर्स और निजी सामान बरामद हुआ। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैग में मौजूद बेल्ट की धातु (मेटल बकल) के कारण मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आ रही थी, जिससे विस्फोटक की आशंका बन गई थी।


यात्री का बैग छूटने की आशंकास्थिति पूरी तरह सामान्य

RPF पोस्ट प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी यात्री का बैग गलती से फुट ओवरब्रिज पर छूट गया था। बैग में कोई भी संदिग्ध या खतरनाक सामग्री न मिलने के बाद सुरक्षा बलों और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली।


ताबिश इरशाद की रिपोर्ट