Siwan Crime: सिवान पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्करी का आरोपी! 120 किलो गांजा मामले में था फरार
Siwan Crime: सिवान के गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने 120 किलो गांजा बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपी रामबाबू साह को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Siwan Crime: सिवान जिले के गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबाबू साह के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, रामबाबू साह गोरेयाकोठी थाना कांड संख्या 35/25 में वांछित था। उस पर करीब 120 किलोग्राम गांजा बरामद होने के मामले में कार्रवाई की गई थी। बताया गया है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
मोतिहारी से हुई गिरफ्तारी
रामबाबू साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान गोरेयाकोठी थाना के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की और उसे मोतिहारी से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट