Siwan Baby Girl Death: सीवान में 5 महीने की बच्ची की संदिग्ध मौत, मां ने पति-सास पर लगाया हत्या का आरोप
Siwan Baby Girl Death: सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में पांच महीने की बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई। मां ने पति और सास पर दूध में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
Siwan Baby Girl Death: बिहार के सिवान जिले से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। पचरुखी थाना क्षेत्र के बरतवलिया गांव में पांच महीने की एक मासूम बच्ची की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। बच्ची की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बच्ची के पिता और दादी ने दूध में जहर मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रशासन की मौजूदगी में बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला पचरुखी थाना क्षेत्र के बरतवलिया गांव का है। यहां पांच महीने की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्ची की मां का आरोप है कि उसके पति राजू यादव और सास ने मिलकर बच्ची को जहरीला दूध पिलाया था। परिजनों के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम बरतवलिया गांव में हुई। बच्ची की मौत के बाद जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला तब गंभीर हो गया जब बच्ची की मां थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मृत बच्ची की मां ने अपने पति राजू यादव और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्ची को जानबूझकर जहरीला दूध पिलाया गया। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस यह जानने में जुटी है कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई। हर पहलू से जांच की जा रही है और मौत के पीछे की असली वजह तलाशने की कोशिश हो रही है।
गांव में शोक और गुस्से का माहौल
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे बरतवलिया गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। गांव के लोग निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में पांच महीने की बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई। मां ने पति और सास पर दूध में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।