Bihar news - सदर अस्पताल से ‘नीतीश कुमार’ का बेटा गायब, सीसीटीवी भी नहीं कर सकी कोई मदद, मची अफरा-तफरी
Bihar news - सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपनी मां के साथ अस्पताल आया दो साल का बच्चा गायब हो गया। बच्चा कहां गया, यह अस्पताल के सीसीटीवी में भी नहीं दिखा।

Vaishali - जिले के नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में उसे समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब 2 वर्षीय मासूम बच्चा अचानक सदर अस्पताल के डिलीवरी वार्ड के पास से गायब हो गया। परिजनों ने पूरे अस्पताल परिसर में बच्चों की बहुत खोजबीन की लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला।
इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों द्वारा डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगहाल रही है। और बच्चे की खोजबीन में जुट गई है। बच्चे की पहचान छपरा जिले के भेलदी थाना क्षेत्र के मुरली सरसी गांव निवासी नीतीश कुमार के 2 वर्षीय पुत्र साजन कुमार बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। नीतीश की पत्नी को सदर अस्पताल में सुबह 8:00 बजे भर्ती कराया गया था।
करीब दोपहर 2:00 बजे नीतीश की पत्नी को बच्चा हुआ इसके बाद हुआ मिठाई खरीदने अस्पताल कैंपस से बाहर गया। बाहर से जब हुआ फिर अंदर गया तो उसका दो वर्षीय पुत्र गायब था। इसके बाद नीतीश द्वारा अपने पुत्र की खोजबीन की गई। लेकिन उसका पुत्र नहीं मिला इसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच डायल 112 की पुलिस सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगहाल रही है। तो बच्चे की खोजबीन में पुलिस जुट गई है।
इस संबंध में डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना प्राप्त हुआ कि बच्चा चोरी हो गया है। हम लोग आकर सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। बच्चों की खोजबीन की जा रही है।
Report - rishav kumar