Bihar news - नदी में आए बाढ़ में बहता हुआ मिला युवक का शव, परिजन दो दिन से कर रहे थे तलाश

Bihar news - दो दिन से लापता युवक का नदी में बहता हुआ मिला है। आज शव मिलने के बाद उनके परिवार में हड़कंप मच गया।

Bihar news - नदी में आए बाढ़ में बहता हुआ मिला युवक का शव, प
लापता युवक का शव बरामद होने के बाद दुखी परिजन- फोटो : Rishav kumar

Vaishali- जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के कपिलेश्वर चौक के निकट से 2 दिन से लापता किशोर का शव बाढ़ के पानी में तैरता हुआ बरामद हुआ।  जिसके बाद मौके पर हड़कं मच गया।

बताया गया कि बाढ़ के पानी में तैरते शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही किशोर के परिजन भी वहां पहुंचे   किशोर के परिजनों द्वारा उसकी पहचान की गई। जिसके बाद घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी गई।

 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने किशोर के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। मृतक की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवजी राय के 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। 

घटना के संबंध में मृतक के चाचा रविंद्र राय ने बताया कि शनिवार की शाम से घर से लापता था। उसी दिन से हम लोग खोजबीन शुरू कर दिए। लेकिन पता नहीं चल सका आज ग्रामीणों द्वारा बाढ के पानी में तैरता हुआ शव देखा गए। सूचना मिलते ही हम लोग वहां पहुंचे तो   पानी में तैरता शव अमित का ही था। आशंका है की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हुई है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पानी में तैरता हुआ एक किशोर का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Report - Rishav kumar