रात में गुटुर गू कर रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा, जीवन भर याद रहेगा दंड
Bihar Love Story:दो प्रेमी-प्रेमिकाओं को पकड़कर गांव वालों ने उनकी जबरन शादी करवा दी और कथित तौर पर उनकी जमकर पिटाई भी की।

Bihar Love Story:दो प्रेमी-प्रेमिकाओं को पकड़कर गांव वालों ने उनकी जबरन शादी करवा दी और कथित तौर पर उनकी जमकर पिटाई भी की। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव में दशहरा की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब दो युवक अपनी प्रेमिकाओं से मिलने दशहरा की रात गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और गांव के दबंगों ने चारों की शादी मौके पर ही करवा दी। शादी के बाद दोनों लड़कों और लड़कियों की जमकर पिटाई की गई, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि लड़कियां कुशवाहा जाति की हैं, जबकि लड़के सहनी जाति के हैं। दोनों लड़कियां चचेरी बहनें हैं और लड़के भी चचेरे भाई। इनके परिवार आपस में करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। इस प्रेम प्रसंग की शुरूआत डेढ़ साल पहले हुई थी और गांव में इसके चर्चे पहले से थे।
शोर-शराबा होने पर दोनों लड़कियों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गांववालों की मदद से शादी करवा दी। इसके बाद सभी की पिटाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीणों ने दोनों लड़कों और लड़कियों को धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारते हुए मारा।
हालांकि, यह घटना चार दिन पहले घटित हुई, लेकिन महुआ थाना पुलिस इससे अब तक बेखबर है। थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायत मिली है। वायरल वीडियो के बारे में भी उनका कहना था कि उन्हें कोई सूचना नहीं है।
पकड़े गए लड़कों की पहचान छतवारा चौक निवासी 22 वर्षीय हनुमान कुमार और 21 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई है। लड़कियों की पहचान शेरपुर छतवारा गांव की चचेरी बहनें के रूप में की गई है।
रिपोर्ट- ऋषभ कुमार