मुख्यमंत्री नीतीश के सामने स्थानीय विधायक के लिए लगे – गो बैक के नारे, जनसंवाद में हो गई अजीब स्थिति

Vaishali : वैशाली जिले अन्तर्गत गोरौल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंवाद के लिए पहुंचे। जनसंवाद के बाद लौट के क्रम में उनके सामने स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल गो बैंक का ग्रामीणों ने नारा लगाया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। विधायक से नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि विधायक किसके द्वारा क्षेत्र में विकास का कार्य नहीं किया गया। लोगों के सुख-दुख में शामिल नहीं होते हैं।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोरौल में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में लगाया जाए विभिन्न विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टॉल पर मौजूद विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से जानकारी ली।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय सिंह के अलावे का ए मंत्री स्थानीय विधायक एवं एनडीए के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए। वही वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के अलावे एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिला में आज 744 करोड़ 85 लख रुपए की लागत से 331 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। 129 करोड़ की लागत से हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण, 43 करोड़ 20 लाख की लागत से वाया नदी की उराही कार्य, 44 करोड़ 50 लाख की लागत से सदर अस्पताल वैशाली परिसर अंतर्गत सैया की क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 181 करोड़ 78 लाख की लागत से ऊर्जा विभाग के चार योजना, 27 करोड़ 14 लाख की लागत से लालगंज रेपुरा सराय रोड 12.95 किलोमीटर का चौड़ीकरण, 19 करोड़ 51 लाख की लागत से गोरौल मथना सौंधो मथनामल रोड का चौड़ीकरण।
14 करोड़ 82 लाख की लागत से पनरसिया लोहा पुल भरत चौक सिक्स लाइन गंगा ब्रिज पहुंच पथ 4.2 किलोमीटर, 122 करोड़ 14 लाख की लागत से भवन पुस्तकालय खेल मैदान के निर्माण व सड़क सहित अन्य 110 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास
40 करोड़ 43 लाख की लागत से कृषि बाजार समिति पुनर विकास। 15 करोड़ 10 लख रुपए की लागत से बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर। 13 करोड़ 90 लख रुपए की लागत से 132/33 के ग्रेड उप केंद्र हाजीपुर का नवीकरण एवं आधुनिकरण एवं 15 करोड़ 17 लख रुपए की लागत से 220/132 के ग्रेड उप केंद्र हाजीपुर में एक 200 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा की।
रिपोर्ट - रिषभ कुमार