VAISHALI : जिले के बिदुपुर थाना में तैनात एक दारोगा को यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दरोगा को पुलिस ने सदर अस्पताल में मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। दरोगा जमुई जिला निवासी महेश प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल कुमार बताया गया। बताया गया कि राहुल कुमार का किसी लड़की से अफेयर था। लड़की ने महिला थाने में राहुल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार किसी विभागीय लड़की से करीब 6 महीना पहले कोर्ट मैरिज शादी कर लिया था। इस लड़की से मार्च महीने में वह शादी करने वाला था।
इसकी जानकारी लड़की को लगी और वह महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार जमुई निवासी राहुल कुमार का संपर्क बेगूसराय जिले के रहने वाली एक लड़की से हुई थी। बेगूसराय की रहने वाली लड़की ने दरोगा के खिलाफ वैशाली जिला के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह उसके साथ प्रेम प्रसंग एवं शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया था। जिसके बाद दरोगा दुसरे लड़की से शादी करने जा रहा था। जिसके बारे में लड़की को पता चल गया। हाजीपुर पहुंचकर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि दरोगा जी समय पटना में रहकर दरोगा कि तैयारी कर रहा था। उसी समय लड़की से अफेयर दरोगा का हुआ था। बताया गया कि दरोगा 3 मार्च को वैशाली जिले के भगवानपुर की रहने वाली एक लड़की से शादी तय हुई थी। लेकिन जिस जिले में शादी होना था। उसी जिले से पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर 2 DSP गोपाल मंडल ने कहा है कि एक लड़की ने महिला थाने में आवेदन दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए बिदुपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट