Bihar News - खेल-खेल में बारिश के पानी से भरे गडढे में गिरी दो बच्चियां, दोनों की मौत, परिवार में पसरा मातम
Bihar News - खेल खेल में ईंट भट्टे के गड्ढे में जमा पानी में गिर कर दो बच्चियों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Vaishali - वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के बिजरौली पंचायत में एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 5 वर्षीय आयुषी कुमारी और 9 वर्षीय स्वर्गनिक कुमारी के रूप में हुई है।
आयुषी कुमारी विनोद साहनी की बेटी थी, जबकि स्वर्गनिक कुमारी रुदल साहनी की पुत्री थी। दोनों आपस में अच्छी सहेलियां थीं। घटना उस समय हुई जब दोनों बच्चियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ घर के पास चौड़ में खेल रही थीं।
जानकारी के अनुसार, जिस गड्ढे में बच्चियां खेल रही थीं, वह जेसीबी मशीन से खोदा गया था और उसमें पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। अन्य दो सहेलियां किसी तरह बाहर निकल आईं।
घटना की सूचना मिलते ही तीसिऔता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह हादसा रविवार को हुआ जब बच्चियां अपने घरों के पास खेल रही थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्डा एक पुराना चिमनी मिट्टी खनन स्थल था जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया था।
रिपोर्ट - रिषभ कुमार