वायरल वीडियो के बाद वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा का एक्शन,महिला दारोगा सस्पेंड

कांड के सिलसिले में पैसे लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली के कटहरा थाने में पदस्थापित पुअनि नेहा सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। महुआ एसडीपीओ की जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद SSP ने लिया एक्शन

si neha sinha suspended viral video taking money
रुपये लेते वीडियो वायरल होने पर महिला दारोगा सस्पेंड- फोटो : news 4 nation

वैशाली जिले के कटहरा थाना में पदस्थापित दरोगा नेहा सिन्हा का एक कांड के सिलसिले में पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली की ओर से इस कार्रवाई की जानकारी दी गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया और इसकी गंभीरता को देखते हुए त्वरित कदम उठाया गया।


महुआ एसडीपीओ ने की मामले की जांच

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक  शुभांक मिश्रा ने पूरे प्रकरण की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ से कराई। जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई।


तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर व विभागीय कार्रवाई शुरू

भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक ने पु.अ.नि नेहा सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।


भ्रष्टाचार और कदाचार पर सख्त रुख

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता, भ्रष्ट आचरण या कदाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।