Bihar Flood news - तेजस्वी यादव के राघोपुर में गंगा नदी में डूबा थाना और अस्पताल, पेट्रोलिंग के लिए गाड़ी छोड़ नाव पर निकली पुलिस
Bihar Flood news - तेजस्वी यादव के राघोपुर के कई पंचायत गंगा और गंडक में आए बाढ़ में डूब गए। हालत यह थी कि पुलिसकर्मी नाव से पेट्रोलिंग करते दिखे।

Vaishali - गंगा नदी और गंडक में आई बाढ़ ने अब थाने और अस्पताल को डूबा दिया है। स्थिति यह है लोगों को पानी से गुजर कर जाना पड़ रहा है। वहीं पुलिस भी अपनी गाड़ियों को छोड़ नाव से पेट्रोलिंगर करती नजर आई। लोगों गंगा नदी में आई बाढ़ से परेशान नजर आए।
पूरा मामला वैशाली जिले के राघोपुर इलाके से जुड़ा है। जहां स्थित जुड़ावनपुर का थाना और मोहनपुर स्थित रेफरल अस्पताल सहित पूरा बाजार पानी में डूब गया। कमर तक पानी होने के कारण सड़क पर कोई गाड़ी भी नजर नहीं आ रही थी। वहीं पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग के नाव की सवारी करते नजर आए।
बताया गया कि न सिर्फ अस्पताल और थाना पानी में डूब गए हैं। बल्कि क्षेत्र के कई गांव भी जलमग्न हो गए हैं। लोग अपने इलाके के जनप्रतिनिधि को खोज रहे हैं। साथ ही लोगों ने स्थानीय प्रशासन से भी किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया है। बाढ़ आने के बाद भी यहां नाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
पटना गंगा पथ भी डूबा
बता दें कि लगातार बारिश के कारण पटना के कई घाट भी डूब गए है। जिसके कारण अब इन घाटों पर लोगों के आने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।
Report - rajnish