Bank Holiday: अब बैंकों में 5 दिन होगा काम, शनिवार रविवार को रहेगी छुट्टी! सरकार ने लिया अहम फैसला
Bank Holiday: बैंक कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही पांच दिवसीय कार्यसप्ताह की मांग पर सरकार ने बड़ा फैसला किया हैै। ...
Bank Holiday: बैंक कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही पांच दिवसीय कार्यसप्ताह की मांग पर सरकार ने बड़ा फैसला किया हैै! बैंक यूनियनों की मांग है कि सप्ताह में सिर्फ पांच दिन बैंकिंग कामकाज हो और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। बैंकों में अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन कामकाज होगा और हर शनिवार बैंक बंद रहेंगे यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ 30 सितंबर 2026 की कथित राजपत्र अधिसूचना भी प्रसारित की जा रही है, जिसमें वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने की बात कही गई है।

दरअसल बैंक कर्मचारी संगठनों की लंबे समय से मांग है कि बैंकिंग व्यवस्था को पांच दिवसीय कार्यसप्ताह किया जाए। सितंबर 2026 में इसी मांग को लेकर प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को बातचीत के बाद टाल दिया गया। IBA और बैंक यूनियनों के बीच इस मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी है। समिति पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और सभी शनिवारों को अवकाश देने के प्रस्ताव पर विचार करेगी।
सरकार ने हाल में बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान ग्राहकों को सुविधा देने के लिए 27 सितंबर 2026 को रविवार के दिन भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खुला रखने की व्यवस्था की थी।
बता दें पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग काफी समय से बैंक कर्मचारियों के बीच उठती रही है। इसी मुद्दे समेत कई मांगों को लेकर सितंबर 2026 के अंत में प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को बातचीत के बाद टाल दिया गया। अब समिति के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि सभी शनिवारों की छुट्टी लागू करने के लिए बैंकिंग व्यवस्था में काम के घंटे और दूसरे परिचालन पहलुओं को किस तरह व्यवस्थित किया जाए।
वर्तमान व्यवस्था में बैंक शाखाओं में रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने इन्हीं दोनों शनिवारों को बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।सितंबर के अंत में ग्राहकों को संभावित हड़ताल से होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खोलने की व्यवस्था भी की गई थी।