LATEST NEWS

महाशिवरात्रि पर सोने के भाव में तेजी, जानें 26 फरवरी 2025 का गोल्ड और सिल्वर प्राइस अपडेट

महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025 को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई. 24 कैरेट सोना ₹88,200 के आसपास और 22 कैरेट सोना ₹80,700 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

महाशिवरात्रि पर सोने के भाव में तेजी, जानें 26 फरवरी 2025 का गोल्ड और सिल्वर प्राइस अपडेट
Gold price- फोटो : freepik

Mahashivratri Gold price: आज बुधवार, 26 फरवरी 2025 को पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है।  24 कैरेट सोने का भाव ₹200 तक बढ़ा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹220 तक महंगा हो गया है. आइए जानें आज के सोने और चांदी के भाव।

देश के 4 बड़े शहरों में 26 फरवरी 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)    24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)

दिल्ली    ₹80,910    ₹88,250

चेन्नई    ₹80,760    ₹88,100

मुंबई    ₹80,760    ₹88,100

कोलकाता    ₹80,760    ₹88,100

चांदी की कीमत में गिरावट

आज चांदी की कीमत में ₹100 की गिरावट आई है। 26 फरवरी को चांदी की कीमत ₹1,00,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सोने के भाव में तेजी के कारण

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण रुपये में गिरावट और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता है। जब रुपये का मूल्य कमजोर होता है, तो भारत में सोने का आयात महंगा हो जाता है, जिससे इसकी कीमतों में इजाफा होता है। इसके अलावा, महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों और शादी के सीजन के दौरान सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतें भी ऊपर जाती हैं।

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे:

विदेशी बाजार के सोने के दाम।

डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति।

सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स और शुल्क।

शादी और त्योहारों के मौसम में सोने की मांग में वृद्धि।

Editor's Picks