Petrol-Diesel Rates: नई GST दरों का पेट्रोल-डीजल और CNG के दामों पर क्या पड़ेगा असर, होगी सस्ता या बढ़ेगा रेट जानिए

देश भर में आज से वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें लागू हो गई हैं। अब रोजमर्रा के सामान और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर सिर्फ 5% और 18% टैक्स देना होगा।

Petrol-Diesel Rates
Petrol-Diesel Rates- फोटो : social media

Petrol-Diesel Rates: देश भर में आज से वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें लागू हो गई हैं। अब रोजमर्रा के सामान और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर सिर्फ 5% और 18% टैक्स देना होगा। इससे खाने-पीने की चीजें, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य उत्पाद सस्ते हो गए हैं। वहीं आइए जानते हैं कि GST की नई दरों का पेट्रोल और डीजल की दामों पर क्या असर पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट 

दरअसल, पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज़ सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) चाहे दाम बढ़े, घटे या स्थिर रहें, रोज़ाना रेट लिस्ट जारी करती हैं। नवरात्रि के पहले शुभ दिन के साथ ही देश में रोज़ाना पेट्रोल-डीज़ल और CNG की नई दरें लागू हो गई हैं। इस बदलाव का असर आम आदमी की जेब पर सीधे पड़ता है। इसलिए उपभोक्ताओं के लिए रोज़ाना कीमतों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ावा देती है और किसी भी तरह की गलतफहमी से बचाती है।

आज के रेट (22 सितंबर 2025)

पेट्रोल और डीज़ल:

शहर         पेट्रोल (₹/लीटर)          डीज़ल (₹/लीटर)

नई दिल्ली      ₹94.77                    ₹87.67

मुंबई              ₹103.50                  ₹90.20

कोलकाता     ₹105.41                   ₹92.02

बेंगलुरु          ₹102.92                   ₹90.99

हैदराबाद       ₹107.46                   ₹95.70

जयपुर           ₹104.72                  ₹90.21

लखनऊ        ₹94.69                     ₹87.81

चंडीगढ़         ₹94.30                     ₹82.45

पटना             ₹105.23                   ₹91.49

CNG रेट:

शहर             CNG (₹/किलो)

नई दिल्ली        ₹76.59

मुंबई               ₹77.00

चेन्नई               ₹91.50

कोलकाता       ₹77.00

पटना              ₹84.54

पेट्रोल-डीजल के दामों में क्यों आई स्थिरता

विशेषज्ञों के अनुसार, ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल भाव, टैक्स, ट्रांसपोर्ट और रिफाइनिंग लागत के साथ-साथ सरकारी नीतियों और मांग-आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करती हैं। मई 2022 के बाद करों में कटौती और स्थिर नीति के कारण पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता आई है।