PM Modi Appeal: सोना-ट्रैवल-एविएशन शेयरों में गिरावट! बाजार पर पीएम मोदी के अपील का दिखा असर

PM Modi Appeal: पीएम मोदी की गोल्ड न खरीदने और ईंधन बचत की अपील के बाद शेयर बाजार में गोल्ड, ट्रैवल और एविएशन सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई।

PM Modi Appeal
असर शेयर बाजार में देखने को मिला- फोटो : social media

PM Modi Appeal: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को देशवासियों से कई अहम आर्थिक और जीवनशैली से जुड़े बदलाव अपनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे एक साल तक सोना खरीदने से बचें, गैर जरूरी विदेश यात्राएं टालें और पेट्रोल-डीजल की बचत पर ध्यान दें। इसके साथ ही उन्होंने वर्क फ्रॉम होम, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज्यादा इस्तेमाल की सलाह भी दी।

पीएम मोदी की इस अपील का सीधा असर शेयर बाजार में देखने को मिला, खासकर गोल्ड, ट्रैवल और एविएशन सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर करीब 4 प्रतिशत तक टूट गए। ट्रैवल सेक्टर में Yatra Online के शेयर 5.32 प्रतिशत गिरकर 102.40 रुपये पर आ गए, जबकि Thomas Cook India के शेयर 4.12 प्रतिशत गिरकर 92.77 रुपये पर बंद हुए।

शेयर मार्केट में हाहाकार

ईज़ी ट्रिप प्लानर्स के शेयर भी 3.02 प्रतिशत गिरकर 7.72 रुपये पर पहुंच गए, वहीं Le Travenues Technology के शेयर 2.32 प्रतिशत गिरकर 164.47 रुपये पर आ गए।हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर भी दबाव देखने को मिला। ITC Hotels के शेयर 2.14 प्रतिशत गिरकर 160.98 रुपये पर आ गए, Indian Hotels Company के शेयर 1.79 प्रतिशत गिरकर 661 रुपये पर और Lemon Tree Hotels के शेयर 1.69 प्रतिशत गिरकर 118.38 रुपये पर आ गए। रेलवे और ट्रैवल प्लेटफॉर्म IRCTC के शेयर भी गिरावट में रहे और यह सुबह के कारोबार में 1.47 प्रतिशत टूटकर 556.60 रुपये पर आ गया।

गोल्ड ज्वैलरी सेक्टर तेज गिरावट देखने को मिली

गोल्ड ज्वैलरी सेक्टर में भी तेज गिरावट देखने को मिली। टाइटन, सेन्को गोल्ड और अन्य ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों की खरीदारी की आदतों पर असर पड़ सकता है, खासकर शादी और त्योहारों के सीजन से पहले सोने की मांग में कमी आ सकती है।एक रिसर्च एनालिस्ट के मुताबिक, अगर सोने की खरीदारी टलती है तो ज्वैलरी सेक्टर की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। हालांकि कुछ ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि ऊंचे सोने के दामों के चलते कंपनियों की वैल्यूएशन और मार्जिन स्थिर रह सकते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी रेटिंग में बड़े बदलाव नहीं किए हैं।