LPG Price: LPG सिलेंडर होगा सस्ता? जानिए GST रेट में बदलाव के बाद क्या होगा असर...

LPG Price: LPG सिलेंडर सस्ता होगा या नहीं यह सवाल सबके मन में उठ रहा है। दरअसल, जीएसटी रेट में होने वाले बदलाव के कारण कई सामान सस्ते होने वाले हैं ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि घरेलु गैस सिलेंडर भी सस्ता होगा..आइए जानते हैं पूरी खबर

LPG cylinder rate
LPG cylinder rate- फोटो : social media

LPG Price:  जीएसटी काउंसिल की हाल ही में हुई बैठक में रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई चीजों जैसे शैंपू, साबुन, बेबी प्रोडक्ट्स और हेल्थ ड्रिंक्स पर टैक्स घटाने का फैसला लिया गया है। इसके बाद आम लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि क्या एलपीजी सिलेंडर भी सस्ता होगा।

सस्ता होगा एलपीजी सिलेंडर? 

हालांकि बैठक में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों पर जीएसटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। वर्तमान में घरेलू सिलेंडर पर 5% जीएसटी (2.5% सीजीएसटी + 2.5% एसजीएसटी) और कमर्शियल सिलेंडर पर 18% जीएसटी लागू है। यह दरें पहले की तरह ही जारी रहेंगी।

जारी रहेगा जीएसटी?

अभी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है। वहीं, होटलों, रेस्टोरेंट्स और अन्य व्यापारिक उपयोग में आने वाले कमर्शियल सिलेंडरों पर भी 18% जीएसटी जारी रहेगा। यानी रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती होने के बावजूद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत का इंतजार फिलहाल जारी रहेगा।