Crime News: अरविंद केजरीवाल के नेता की सुबह सुबह गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने ताबड़तोड़ बरसाई 5 गोलियां, गुरुद्वारे के सामने मर्डर

Crime News:

Crime News:  अरविंद केजरीवाल के नेता की सुबह सुबह गोली मारकर

Crime News:  राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार सुबह सुबह बेखौफ अपराधियों ने आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय को गोलियों से भून दिया है। जानकारी अनसार शुक्रवार की सुबह जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान गुरुद्वारे के बाहर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें उन्हें पांच गोलियां लगीं। 

आप नेता को गोलियों से भूना 

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार यह वारदात जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि लकी ओबेरॉय अपने वाहन से गुरुद्वारे पहुंचे थे और थार गाड़ी पार्क कर रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

घात लगाए अपराधियों ने किया मर्डर  

जानकारी के मुताबिक ओबेरॉय रोजाना गुरुद्वारे जाते थे और हमलावरों को उनकी इस दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। आम आदमी पार्टी जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज राजविंदर थियारा ने बताया कि लकी ओबेरॉय नियमित रूप से यहां दर्शन करने आते थे, जिससे अंदेशा है कि हमले की पहले से योजना बनाई गई थी।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल पता लगाने में जुटी है कि मृतक के साथ किसकी दुश्मनी थी?