Crime News: रुखसार ने प्यार के जाल में फँसाया, बंधक बनाया और जबरन कराया खतना, युवती पर करंट लगाने का आरोप

Crime News:एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती पर प्रेमजाल में फँसा कर युवक को बंधक बनाने, शारीरिक यातना देने और जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है।....

Balrampur Shocking Allegation Girl Held Forced Circumcision
रुखसार पर बंधक बनाकर करंट लगाने का आरोप- फोटो : X

Crime News:एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती पर प्रेमजाल में फँसा कर युवक को बंधक बनाने, शारीरिक यातना देने और जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के बलरामपुर की घटना है।

पीड़ित भूपेन्द्र प्रताप चौहान, जो साल 2019 में काम के सिलसिले में दुबई गए थे, ने बताया कि वर्ष 2021 में व्हाट्सएप कॉल के जरिए उनकी पहचान रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र की ग्राम थलेंडी निवासी रुखसार से हुई। आरोप है कि रुखसार ने उसे अपने जाल में फँसा लिया। दुबई से लौटने पर उसे अपने घर बुलाकर एक कमरे में बंधक बना लिया गया। करीब एक महीने तक उसे बाहर नहीं निकलने दिया गया और इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव डाला गया।

पीड़ित के अनुसार, इस दौरान रुखसार के चाचा पप्पू और नान्ह पुत्र नूर मोहम्मद भी प्रताड़ना में शामिल थे। युवक के साथ मारपीट, नाखून उखाड़ना और बिजली का करंट लगाने जैसी यातनाएं दी गईं। आरोप है कि साल 2022 में जबरन उसका खतना कराया गया और मौलाना को बुलाकर उसका धर्मांतरण कर रुखसार से निकाह करा दिया गया। इस दौरान उसका नाम भी बदल दिया गया। इसके बाद भी युवक को लगातार बंधक बनाकर रखा गया और भागने के हर प्रयास को विफल किया गया।

30 जनवरी 2026 को युवक किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि रुखसार और उसके सहयोगियों का एक संगठित गिरोह है, जो संस्था के माध्यम से इसी तरह कई लोगों का जबरन धर्मांतरण कर चुका है।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन और गंभीर जांच जारी है, और तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अंजाम दी जाएगी।

यह मामला ना सिर्फ व्यक्तिगत अपराध, बल्कि संगठित क्राइम और मानसिक, शारीरिक अत्याचार का भी गंभीर उदाहरण है, जो पूरे इलाके में सियासी और सामाजिक हलचल पैदा कर रहा है।