Bihar Crime:बिहार में ठांय-ठांय ठुमका, तमंचे के साथ भोजपुरी गानों पर डांसर के साथ ठुमका लगाते हुए धाएं- धाएं, पुलिस ने शुरू की तलाश

Bihar Crime: बिहार में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ...

Bhojpur Chaos Dancer Grooves with Gun to Bhojpuri Beats Poli
बिहार में ठांय-ठांय ठुमका- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार  में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में कुछ लड़के स्टेज पर भोजपुरी गानों पर हथियार और तमंचे के साथ थिरकते और डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दो लड़कों की ओर से खतरनाक अंदाज में फायरिंग भी की जा रही है। वीडियो की पुष्टि न्यू4नेशन नहीं करता है, आरा जिले के नगर थाना क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा है। 

सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे दोनों युवक सगे भाई बताए जा रहे हैं। वीडियो में एक महिला डांसर के साथ स्टेज पर लड़कों का थिरकना और हथियार लहराना साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो के दौरान एक लड़का महिला डांसर के हाथ में भी पिस्टल थमा देता है और असुरक्षित तरीके से गोली चलाता नजर आता है। इस वीडियो ने इलाके में भारी भय और चर्चा पैदा कर दी है।

पुलिस अधीक्षक राज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू करने और लड़कों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अब वीडियो की सत्यता और इसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। वहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां का है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में अविलंब कार्रवाई बेहद जरूरी है, क्योंकि हथियार के साथ स्टेज पर डांस करना न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि समाज के लिए भी खतरा पैदा करता है।

स्थानीय लोग भी पुलिस की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर हथियारों के साथ स्टेज पर डांस करने वाले युवाओं को छोड़ा गया तो अन्य युवाओं के लिए भी गलत संदेश जाएगा।

इस मामले में पुलिस की टीम ने आसपास के CCTV फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से अपील की है कि जो भी जानकारी उपलब्ध हो, उसे पुलिस के साथ साझा करें, ताकि आरोपी जल्द गिरफ्तार हो सकें।वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार