LATEST NEWS

Bihar crime – आरा में मुखिया और उसके बेटों ने युवक को गोलियों से भूना, मृतक हत्या सहित आधे दर्जन मामले का है आरोपी

Bihar Crime – भोजपुर जिले में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया। गोली मारने का आरोप मुखिया और उनके बेटों पर लगा है। मामले को लेकर बताया गया कि पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। आरोपी मुखिया की गिरफ्तरी की

Bihar crime – आरा में मुखिया और उसके बेटों ने युवक को गोलियों से भूना, मृतक हत्या सहित आधे दर्जन मामले का है आरोपी

Arrah - भोजपुर में पुरानी रंजिश में 37 साल के एक युवक को गोलियां से भून दिया। इस दौरान शख्स को पांच गोली मारी गयी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने का आरोप पंचायत के मुखिया और उनके बेटे पर लगाया गया है। वारदात के बाद इलाके में लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। वहीं इलाके के विधायक ने भी हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मृतक की पहचान हेतमपुर गांव के रहने वाले सुमित सिंह के रूप में की है। वह स्टेशन रोड त्रिभुआनी कोठी पास अपना मोबाइल दुकान चलाता था।

वारदात मंगलवार की शाम कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है।  मृतक के चाचा ने सोहरा पंचायत के मुखिया मोहन शर्मा व उनके दो पुत्र सोनू शर्मा एवं संजय शर्मा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। चाचा अरुण सिंह ने बताया कि दो महीने पहले वह सोहरा पंचायत के वर्तमान मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सोहरा गांव के वार्ड सदस्य से हस्ताक्षर कराने गए थे। उस दौरान भी मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई थी। उसी को लेकर उनसे विवाद चला आ रहा था।

 आज उसी मामले को लेकर चौकीदार ने उन्हें पूछताछ करने बलुआ गांव बुलाया था। वापस लौटते वक्त मुखिया और उनके बेटों ने मिलकर भतीजे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें सुमित घायल हो गया। इसके बाद अनान-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह, नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के स्वजन से मिल घटना की जानकारी ली। गिरफ्तारी की मांग को लेकर सदर अस्पताल परिसर के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा कर रहे लोगों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया।

इधर, सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही मुखिया मोहन शर्मा और उनके दो पुत्रों पर आरोप लगाया जा रहा है। पूर्व से आपस में विवाद चला आ रहा है। 

पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास

कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी रहा है। मृतक पर हत्या एवं हत्या के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज थे। 

विधायक ने एसपी से की बात, बोले- जल्द हो गिरफ्तारी

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के स्वजनों से मिल घटना की जानकारी ली एवं उन्हें ढांढस बंधवाया। उन्होने हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने तुरंत पुलिस अधीक्षक से बात कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।

Editor's Picks