Bihar Crime: अपराधियों के बीच पुलिस प्रशासन का खौफ! पुराने रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई जमकर रोड़ेबाजी, पुलिस बेअसर
Bihar Crime: पटना के मनेर स्थित ब्यापुर गांव में दो गुटों के बीच जबरदस्त गोलीबारी और पथराव से गांव में दहशत फैल गई। घायल युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में विफल रहा।

Bihar Crime: पटना राजधानी में लगातार अपराधियों के बीच पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं दिख रहा है। बेख़ौफ होकर अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस भी क्राइम व अपराध की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। मामला है पटना राजधानी के मनेर स्थित ब्यापुर- बिचली गली से जहां पूर्व के रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी के साथ ही ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी के दौरान पूरी तरह से गांव में माहौल तनाव की स्थिति के साथ बनी रही। गोली लगने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वही रोड़ेबाजी से गांव की सड़क पर ईंट पत्थर बिखरे रहे। अंधाधुन हुई गोलीबारी के दौरान लोगों के घर छलनी छलनी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि शनिवार की देर रात को भी दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी के साथ ही पथराव हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस इस घटना को शांत करने में पूरी तरह से असफल रही। इसके बाद फिर से रविवार को यह घटना हुई।
गांव में पूर्व के रंजिश को लेकर तनातनी का माहौल
बताया जाता है कि मनेर के ब्यापुर गांव में पूर्व के रंजिश को लेकर गांव के दो लोगों के बीच अचानक तनातनी का माहौल बन गया। पुलिस से बेख़ौफ होकर एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर पर लोगों के साथ पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस बीच घर के लोगों ने जबाब में जमकर रोड़ेबाजी के साथ ही गोलीबारी की। अंधाधुन हुई गोलीबारी के दौरान लोगों के घरों चाहरदीवारी छलनी छलनी दिखी। इसके अलावा रोड बड़ी के दौरान पूरी तरह से गांव की सड़क पर ईंट-पत्थर बिखरे नजर आए। वही ताबड़तोड़ गोलीबारी के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उचित इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलती है मौके पर पहुंची पुलिस
वही घटना की जानकारी मिलती है मौके पर पहुंची मनेर, शाहपुर सहित आसपास के थाने की पुलिस मामले को शांत कराया। हालांकि पुलिस को गांव में पहुंचते ही दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। मामले में पुलिस गांव में कैंप कर उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई। इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों के बीच पूर्व के रंजिश को लेकर घटनाएं घटी है। मामले पुलिस कार्रवाई कर रही है। बता दे कि बीती देर रात शनिवार को भी दर्जनों राउंड फायरिंग हुई थी। बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन घटना को रोकने में कामयाब नहीं रही। जिसे लेकर लोग पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं।