Bihar News: आरा में छत पर सो रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधियों ने छत पर सो रही महिला को गोली मार दी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

गोली मारा
महिला को मारी गोली - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा का है। जहां अपराधियों ने छत पर सो रही महिला को गोली मार दी है। मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव का है। जहां रविवार की रात छत पर सोई एक महिला को गोली लग गई। जख्मी महिला को गोली दाहिने साइड पीठ में लगी है। इसके बाद जख्मी हालत में खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज कराया जा रहा है। जख्मी महिला लक्ष्मणपुर गांव निवासी स्व त्रिलोकी प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी कलावती देवी है।

इधर,जख्मी महिला कलावती देवी ने बताया कि रविवार की रात प्रतिदिन के तरह खाना खाकर अपने सभी बच्चों और परिवार के साथ घर के छत पर सोए थे। इसी बीच अचानक मेरे पीठ पर जोर से दर्द हुआ तो चिल्लाने लगी। इसके बाद बगल में सोई अपनी बेटी को उठाया,तो उसने देखा कि पीठ से खून आ रहा है। तभी मेरी नजर नीचे गिरी एक गोली पर पड़ी। उसके बाद इस घटना की जानकारी अन्य परिवार वालों को दी। परिवार वाले तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए।

कलावती देवी ने कहा कि गांव में उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। किसी पर कोई शक भी नहीं कर सकते। गोली किसने चलाई, किस मकसद से चलाई ये जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि उनकी पति की मौत चार साल पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद से एक बेटा एवं पांच बेटियों की देखभाल वो खुद कर रही है। वहीं इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना देर रात की है। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि गोली किसने चलाई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Nsmch
NIHER

आरा से आशीष की रिपोर्ट