Bihar News: सुबह सुबह फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना, बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

Bihar News: राजधानी पटना में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब बाइक से जा रहे है तीन अपराधियों ने बीच सड़क पर सरेराह युवक को गोलियों से भून दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है....

हत्या
युवक को मारी गोली - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला एक बार फिर पटना का है। जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सुबह बाइक सवार तीन अपराधियों ने युवक को बीच सड़क पर गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

बीच सड़क पर मारी गोली

दरअसल, पूरा मामला पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित जगनपुरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि एक युवक को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारी है। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी इलाज जारी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। वहीं एक बार फिर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

दामाद पर शक 

घायल की पहचान 55 वर्षीय चंद्रकांत प्रसाद उर्फ सिंह जी के रुप में हुई है। घायल को बाइपास स्थित फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज जारी है। घायल खटाल चलाता है। जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति के पुत्री की कुछ ही दिन पहले हत्या हुई थी। बेटी की हत्या मामले में दामाद जेल में बंद था। जानकारी अनुसार चार दिन पहले दामाद जेल से छूटा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटना में दामाद की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   


पटना से अनिल की रिपोर्ट