बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Crime News: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सीएम नीतीश का गृह जिला, दादा पोती को लगी गोली

Bihar Crime News: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सीएम नीतीश का गृह जिला, दादा पोती को लगी गोली

Bihar Crime News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। आरोपी के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की इन आरोपियों पर नकेल कसने की तमाम कोशिशें बेकार हो रही है। वहीं ताजा मामला नालंदा का है। जहां सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल गया। घटना में दादा पोती को गोली लगी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल, पूरा मामला मानपुर थाना इलाके के गोंगड़ी गांव का है। जहां सुबह सुबह गोलियों की आवाज़ से इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। गोलीबारी में दादा और पोती को गोली लग गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।जख्मी नीतीश कुमार की 8 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी जबकि दूसरा ज़ख़्मी स्व. लाल दास यादव के 60 वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव हैं। दोनों रिश्ते में दादा और पोती लगते हैं।


जख्मी के पुत्र नागेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गुड्डू यादव ने खेत गए विनय यादव को मारपीट करने लगा। किसी तरह बदमाशों की चंगुल से छूट कर घर की ओर भागने लगा तो आरोपियों ने कई राउंड गोलियां चलाई। आरोपी कारू यादव का पुत्र गुड्डू यादव, राधे यादव और सूरज यादव दूसरे पक्ष का विनय यादव का भाई राकेश यादव भी सूरत की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था। उसी पैसा लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें राकेश यादव से आरोपी गुड्डू के साथ मारपीट किया था।

उसी विवाद को लेकर सूरत से गुड्डू यादव जब गांव गोंगड़ी पहुंचा और घात लगाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश किया। गनीमत रही कि दादी पोती को गोली हाथ में लगी है। जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। एक बच्ची और बुजुर्ग को गोली लगी है दोनों की हालत ठीक है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks