BIHAR CRIME NEWS : पत्नी को बहनोई की बांहों में देखकर भड़का पति, विरोध करने पर ससुरालवालों ने की जहर देकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR CRIME NEWS : पत्नी को बहनोई की बांहों में देखकर भड़का प

NALANDA : जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में ससुराल आए एक युवक को ससुराल वालों ने जबरन जहर पिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक के घरवालों का आरोप है कि उसकी पत्नी का बहनोई से अवैध संबंध था। जिसका वह बार-बार विरोध करता था। इसी कारण उसे बहला फुसलाकर बुलाने के बाद हत्या की गई है। मृतक पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी स्व शैलेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है।

मृतक के चाचा हिमांशु कुमार ने बताया कि 2 साल पहले उसका जबरन पकड़ौआ विवाह करवाया गया था। शादी के बाद भी उसकी पत्नी अक्सर मायके में ही रहा करती थी। 5 महीने पहले वह सूरत से कमा कर घर लौटा था। इसके बाद जब जब वह पत्नी को ससुराल जाने की बात कहता था तो वह कोई ना कोई बहाना बना देती थी। 

इसी बीच सोमवार की शाम पत्नी ने उसे फोन कर बुलाया। जब वह ससुराल पहुंचा तो पत्नी को बहनोई के बाहों में देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। थोड़ी देर बाद वह घर बाहर जाकर मोबाइल से पूरी घटना की जानकारी मां और बहन को दे रहा था। इसी बीच पत्नी, उसका बहनोई व ससुराल के अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर मारपीट करते हुए जबरन जहर पिला दिय।  इसके बाद उसे कमरे में तड़पता हुआ छोड़कर सभी घर से फरार हो गए। किसी तरह उसने जहर पिलाने की बात हम लोगों को बताया। जिसके बाद हम लोग उसके ससुराल  पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । 

Nsmch

वहीँ थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के परिवार वाले जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks