NAWADA CRIME : आपातकालीन सेवा 112 पुलिस टीम पर हमले के बाद एसपी ने लिया बड़ा एक्शन, दो लोगों को किया गिरफ्तार, अन्य के लिए छापामारी अभियान जारी

NAWADA CRIME : आपातकालीन सेवा 112 पुलिस टीम पर हमले के बाद ए

NAWADA : बिहार के नवादा में 112 टीम पर हमले के बाद नवादा की एसपी एक्शन में आ गए हैं और हमले के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि  DIAL 112 की टीम के साथ गाली गलौज और मारपीट के काण्ड में संलिप्त 02 अभियुक्त को नवादा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार किया है।

मामला नारदीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत शाम करीब 5 बजे Dial 112 की टीम द्वारा गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान फाजिलपुर में कुछ लोगों द्वारा Dial 112 की टीम के साथ गाली गलोज किया गया। इस बात का विरोध करने पर कुछ उपद्रवियों द्वारा उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना के संदर्भ में सुसंगत धारा अंतर्गत नारदीगंज थाना कांड दर्ज किया गया है। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सदर SDPO 2 के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया एवं संलिप्त अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जहां दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं आरोपी को चिन्हित किया गया है। इस घटना गठित SIT द्वारा घटना में संलिप्त 04 अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। टेक्निकल एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से फाजिलपुर गांव के बौधु सिंह का पुत्र बुलेटिन उर्फ राजनीतिक और मुंगी सिंह पुत्र संतु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित को थाना परिसर लाकर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी।

Nsmch

REPORT - AMAN SINHA