Bihar Crime News: चार नाबालिग छात्राओं के साथ पटना में हथियार के बल पर छेड़खानी, ई रिक्शा से खींच कर जबरन ले जाने लगे...चीखने के बाद बचीं...

Bihar Crime News: चार नाबालिग छात्राओं के साथ पटना में हथिया

Bihar Crime News:  बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच पटना के मोकामा से हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। जहां चार नाबालिग छात्राओं के साथ चार बदमाशों ने हथियार के बल पर छेड़खानी की। चारों बदमाश ने छात्राओं को हथियार के बल पर पहले ई-रिक्शा से खींच कर जबरन बाहर निकाला फिर उन्हें जंगल की तरफ ले जाने लगे। वहीं नाबालिगों की चीख पुकार को सुनकर स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई। 

दरअसल, पूरा मामला मोकामा मोर का है। जहां शुक्रवार की शाम कोचिंग से पढ़कर लौट रहे चार नाबालिग छात्राओं के साथ चार मनचलों ने हथियार के बल पर छेड़खानी की।  बताया जा रहा है कि छात्राएं ई-रिक्शा से घर की ओर जा रही थी। इसी बीच एक बदमाश जबरदस्ती उनके ई-रिक्शा पर सवार हो गया और चालक की सीट पर जाकर बैठ गया। वहीं तीन लड़के दूसरी ई-रिक्शा से लड़कियों का पीछा करते हुए आ गए।

NIHER


Nsmch

वहीं चारों बदमाशों ने जबरन लड़कियों को ई-रिक्शा से उतार कर  जंगल की तरफ ले जाने लगे। जिसके बाद नाबालिग छात्राएं चीखने चिल्लाने लगीं। वहीं आस-पास के लोगों ने लड़कियों का जान बचाया। इसके बाद सभी बदमाश भागने लगे। वहीं एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसी बीच गश्ती की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार नाबालिग के निशानदेही पर हथियार को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा कि कन्हाईपुर डीह निवासी एक आरोपित ने हथियार मुहैया कराया था और उसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्राओं के साथ हैवानियत की साजिश रची थी। वहीं मोकामा पुलिस ने सभी छात्राओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया और इस मामले में सभी नाबालिगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।