ROHTAS CRIME NEWS : जंगल के रास्ते अपने खेत जा रहे युवक को भारी पत्थर से पीटकर मार डाला, पुलिस को विभत्स स्थिति में मिला शव

ROHTAS CRIME NEWS : जंगल के रास्ते अपने खेत जा रहे युवक को भ

DEHRI ON SONE : हत्या की खबर रोहतास जिला से है। जहां रोहतास थाना क्षेत्र के नागाटोली स्थित खिड़की घाट के पास जंगल में एक शख्स की भारी पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम उमेश राम था। वह नगर टोली का निवासी था। 

बताया जाता है कि नागाटोली पहाड़ पर बसा गांव है। उमेश राम आज जंगल के रास्ते से खेत में जा रहा था। इस दौरान पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी गई। काफी देर के बाद उसे जंगली रास्ते से जाने वाले कुछ चरवाहों की नजर पड़ी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची तथा तमाम सबूत इकट्ठा किए गए है। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। बताया जाता है कि नागा टोली का रहने वाला उमेश राम पहाड़ के नीचे कुछ जमीन बटाई पर लेकर खेती करता था। साथ ही अपने घर में ही परचून की छोटी सी दुकान भी चलता था। लेकिन उसका शव वीभत्स स्थिति में जंगली रास्ते से बरामद हुआ है। 

पहले तो लोगों ने जंगली जानवरों की हमले की आशंका  जताया, लेकिन जिस तरह से उमेश राम के सिर को कूंचा गया तथा खून से लथपथ पत्थर भी पुलिस ने मौके से बरामद किया। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम को हत्या मानते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Nsmch

REPORT - RANJAN KUMAR