बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, शीशे दरके, एक महीने में दूसरी घटना

Stone pelting on Vande Bharat train

Vande Bharat Express: देशभर में इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जलवा है। हर राज्य में वंदे भारत ट्रेन चलाया जा रहा है। एक ओर जहां वंदे भारत ट्रेन से लोगों को यात्रा करने में राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की खबरें भी सामने आ रही है। एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। इस पथराव से वंदे भारत ट्रेन के शीशे दरक गए है।   

मिली जानकारी अनुसार विशाखापत्तनम से दुर्ग आ रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। पथराव ट्रेन के कोच नंबर 34-35 की खिड़की पर किया गया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन खरियार रोड स्टेशन पहुंच रही थी, इसी दौरान ट्रेन पर पथराव किया गया। पथराव के कारण खिड़की के शीशे दरक गए।

ट्रेन यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि खरियार रोड स्टेशन पर पहुंचने से पहले कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की पर पथराव हुआ। इस पथराव से शीशे दरक गए। उक्त यात्री उसी कोच में थे। हालांकि ट्रेन अपनी रफ्तार में थी जिसके कारण अज्ञात तत्वों की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। 


बता दें कि, पहले भी इस ट्रेन पर पथराव किया गया था। ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के इस सेक्शन में यह दूसरी बार पथराव हुआ है। इसके पहले ट्रायल के दौरान 13 सिंतबर को भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। तब इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। जो अब जमानत पर रिहा हैं।     

Editor's Picks