Bihar Crime:मासूम की आबरू लूटकर पड़ोसी ने किया कत्ल, कुत्तों के भौंकने पर सफेदपोश शैतान का हुआ पर्दाफाश
Bihar Crime: बच्ची शाम से ही घर से गायब थी। परिजन बदहवास होकर उसे दर-दर तलाश रहे थे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल रहा था।....
Bihar Crime: बच्ची शाम से ही घर से गायब थी। परिजन बदहवास होकर उसे दर-दर तलाश रहे थे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल रहा था।देर रात तालाब किनारे आवारा कुत्तों के शोर ने परिजनों का ध्यान भटकाया। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत पटवा पोखर इलाके में बीती रात हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। एक 22 वर्षीय युवक विकास महतो ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस 'खौफनाक वारदात' ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची शाम से ही घर से गायब थी। परिजन बदहवास होकर उसे दर-दर तलाश रहे थे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच, देर रात तालाब किनारे आवारा कुत्तों के शोर ने परिजनों का ध्यान भटकाया। जब लोग शक के बिनाह पर पोखर की दीवार के उस पार पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम बच्ची खून से लथपथ अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस तफ्तीश में जो हकीकत सामने आई, वह दिल दहला देने वाली है। घटना के वक्त तीन मासूम सहेलियां (उम्र करीब 6-7 साल) तालाब किनारे खेल रही थीं। इसी दौरान आरोपी विकास महतो ने तीनों को पकड़ने की कोशिश की। दो बच्चियां तो किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकलीं, लेकिन मृतका आरोपी के चंगुल में फंस गई। वह दरिंदा उसे अंधेरे के आगोश में ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी जान ले ली।जैसे ही पुलिस हरकत में आई, चश्मदीद बच्चियों ने आरोपी की पहचान की। पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाला और बच्चियों को दिखाया, तो उन्होंने फौरन विकास महतो की तरफ इशारा कर दिया।
"बच्चियों की निशानदेही और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के वक्त उसके कपड़ों पर मौजूद खून के धब्बे उसकी दरिंदगी की गवाही दे रहे थे।"
वारदात की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी खुद भारी पुलिस बल, FSL (फॉरेंसिक) और साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने पुष्टि की है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) कराकर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।फिलहाल, पटवा पोखर इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनकी लाडली को एक 'आस्तीन के सांप' ने डस लिया।
रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर