गया में कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत, बचाने उतरे तीन लोग भी नहीं लौटे

क व्यक्ति सीढ़ी के सहारे कुएं में पानी लेने या किसी काम से नीचे उतरा था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। उसे डूबता देख बचाने के लिए एक-एक कर तीन अन्य लोग कुएं में उतर गए। बाद में सबकी मौत हो गई

drowning in a well in Gaya
drowning in a well in Gaya- फोटो : news4nation

Bihar News : गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी पोस्ट साहदेवखाप गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में उस व्यक्ति का बेटा भी शामिल है, जो सबसे पहले कुएं में उतरा था।


जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सीढ़ी के सहारे कुएं में पानी लेने या किसी काम से नीचे उतरा था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। उसे डूबता देख बचाने के लिए एक-एक कर तीन अन्य लोग कुएं में उतर गए। इनमें डूबे व्यक्ति का बेटा भी शामिल था। हालांकि, चारों में से कोई भी बाहर नहीं निकल सका।


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से कुएं में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक दो शवों को कुएं से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो अन्य लोगों के शव अभी कुएं में फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।


मनोज की रिपोर्ट