Bihar Crime - दो पक्षों के झगड़े को शांत करने पहुंची पुलिस ने महिलाओं से की मारपीट, विरोध में हुआ पथराव

Bihar Crime - दो पक्षों के झगड़े को शांत करने पहुंची पुलिस घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने लगी। जिसके बाद पुलिस टीम पर पथराव किया गया।

Bihar Crime - दो पक्षों के झगड़े को शांत करने पहुंची पुलिस न

Vaishali - बिहार के वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में देर रात दो पक्षों में विवाद हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया तभी एक पक्ष धर्मेंद पासवान के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया ईंट पत्थर फेंक कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद पुलिस और धर्मेंद्र पासवान के परिजनों के बीच झड़प हो गई। 

डॉक्टर के क्लिनिक में घुसकर की मारपीट

बताया गया है कि फुलहरा बाजार में बहुआरा गांव निवासी डॉक्टर ज्वाला के भतीजे और धर्मेंद्र पासवान के परिवार के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद धर्मेंद्र पासवान के परिजनों ने डॉक्टर ज्वाला के क्लीनिक में घुसकर मारपीट की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। 

इसके बाद पुलिस ने बहुआरा गांव में एक परिवार के घर में प्रवेश किया। पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सामने आया है। विवाद में एक पक्ष के 9 लोग और दूसरे पक्ष के कई लोग घायल हुए। घायलों में फुलना देवी, सीमा देवी, जलाल पासवान, शोभा देवी, यश कुमार, उषा कुमारी, मुस्कान कुमारी, कविता देवी और सविता कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस पर लगा आरोप

धर्मेंद्र पासवान का कहना है कि वे काम से लौट रहे थे जब पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों समेत सभी की पिटाई की। उनका दावा है कि गांव के विवाद से उनका कोई संबंध नहीं था।

पुलिस ने बताया क्या हुआ था

बरांटी थाना अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक क्लिनिक में घुसकर कुछ लोग डाक्टर की पिटाई कर रहे हैं, जिसके बाद घटना स्थल पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया है। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की गई है।

Report - rishav kumar