पटना में भाभी से प्यार करना पड़ा महंगा ! पत्नी से अवैध संबंध उजागर होते ही बड़े भाई ने छोटे भाई का किया कत्ल

murder in Khusrupur
murder in Khusrupur- फोटो : news4nation

Bihar News :  राजधानी पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध की आशंका मुख्य वजह है।


घटना खुशरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित दानियालपुर गांव की है। मृतक की पहचान शैलेश दास के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शैलेश का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध था। इस बात की भनक लगने के बाद बड़े भाई शत्रुध्न दास ने आपा खो दिया।


बताया जाता है कि बीती रात दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शैलेश को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई।


मामले में खुशरूपुर थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आपसी विवाद का मामला है, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला किया था। प्राथमिक जांच में अवैध संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

रजनीश की रिपोर्ट